HP History of Kinnaur

Share:

HP History of Kinnaur

हिमाचल प्रदेश जिला-किन्नौर

1. जिले के रूप में गठन- 21 अप्रैल, 1960

2. जिला मुख्यालय-  रिकांगपियो

3. जनसंख्या घनत्व- 13 (2011 में)

4. साक्षरता- 80.0% (2011 में)

5. कुल क्षेत्रफल-  6401 (11.50% हि.प्र. के क्षेत्रफल का)

6. जनसंख्या- 84,121 (1.23% हि.प्र. की जनसंख्या का)

7. लिंग अनुपात-   819 (2011 में) (न्यूनतम)

8. दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर-7.39% (2001-2011)

9. कुल गाँव-  660 (आबाद गाँव-234)

10. ग्राम पंचायतें-   65

11. विकास खण्ड-   3


भूगोल

भौगोलिक स्थिति-किन्नौर हिमाचल प्रदेश के पूर्व में स्थित जिला है। यह 31°55'50 से 32°05"15 उत्तरी अक्षांश और 77°45 से 79°0435"पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। किन्नौर के पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में उत्तराखण्ड, पश्चिम में कुल्लू. दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में शिमला तथा उत्तर पश्चिम में लाहौल स्पीति जिले स्थित हैं। जास्कर किन्नौर और तिब्बत के बीच सीमा निर्धारण करता है। किन्नौर और तिब्बत की सीमा परेछू से शुरू होकर शिपकिला, रैन्सो,शिमडोंग और गुमरंग दरों से होकर गुजरती है।






No comments