History of una

Share:

 

History of una

HP History of Una Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश जिला-ऊना


1. जिले के रूप में गठन-1972 ई.

2. जिला मुख्यालय-ऊना

3. जनसंख्या घनत्व (2011 में)-338

4. साक्षरता-86.53% (2011 में)

5. कुल क्षेत्रफल-1540 वर्ग किलोमीटर (2.77%)

6. जनसंख्या-5,21,173 (2011 में) (7.59%)

7. लिंग अनुपात ( 2011 में)-976

8. दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर-16.26% (2011 में)

9. कुल गाँव-814 (आबाद गाँव-758)

10. ग्राम पंचायतें-235

11. विकास खण्ड-5

12. विधानसभा क्षेत्र-5

13. शिशु लिंगानुपात-875 (2011 में)




ऊना हिमाचल प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित है। इसके उत्तर में काँगड़ा, पश्चिम में पंजाब राज्य, पूर्व में हमीरपुर और दक्षिण में बिलासपुर जिले की सीमाएँ लगती हैं। ऊना जिला 31°21' से 31°50' उत्तरी अक्षांश और 76°18 से 76°28° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।


पर्वत श्रृंखलाएँ- ऊना जिला हिमालय पर्वत श्रेणी की शिवालिक पर्वतमालाओं के अंचल में बसा है। ऊना को पश्चिम में जस्वां दून की पहाड़ियाँ पंजाब से पृथक करती हैं। ऊना शहर दून के मध्य में स्थित है। ऊना जिले के पूर्व में जस्वाधार या चिंतपूर्णी धार है जिसे हमीरपुर जिले में सोलह सिंगी धार के नाम से जाना जाता है। भरवैन इसकी सबसे ऊँची चोटी है।


नदियाँ- व्यास और सतलुज के बीच बसे ऊना की प्रमुख नदी स्वान है। यह जस्वां घाटी में बहती हुई आनंदपुर साहिब के पास सतलुज नदी में मिलती है।






No comments