History of Kullu

Share:

History of Kullu
HP History of Kullu 

हिमाचल प्रदेश जिला-कुल्लू

1. जिले के रूप में गठन-. 1963

2. जिला मुख्यालय-. कुल्लू

3. जनघनत्व-.    80 (2011 में)

4. साक्षरता दर-. 79.40% (2011 में

5. कुल क्षेत्रफल-.  5503 वर्ग किलोमीटर।

6. जनसंख्या-.  4,37,903 (2011 में)

7. लिंग अनुपात-.  942(2011 में)

8. दशकीय वृद्धि दर-14.76% (2001-2011 में)

9. कुल गाँव-172(आबाद गाँव-172)

10. ग्राम पंचायतें-204

11. विकास खण्ड-5(2014 तक)

12. विधानसभा सीटें-4

13. हवाई अड्डा-भुंतर

14. लोकसभा क्षेत्र-मण्डी


भूगोल


भौगोलिक स्थिति-कुल्लू हिमाचल प्रदेश के मध्य भाग में स्थित जिला है। यह 31°21' 32°25' उत्तरी अक्षांश और 76°55' से 76°50' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। कुल्लू के उत्तर में और उत्तर-पूर्व में लाहौल-स्पीति, पूर्व में किन्नौर, दक्षिण में शिमला, पश्चिम और दक्षिण में मण्डी और उत्तर श्चिम में काँगड़ा जिला स्थित है।

चश्मे मणिकर्ण, वशिष्ठ खीरगंगा, कसोल और कलथ।

नदिया-सतलुज और व्यास कुल्लू की प्रमुख नदियाँ हैं। सतलुज नदी शिमला जिले के साथ कुल्लू जिले की सीमा बनाती है। पार्वती, तीर्थन, सेंज,हारला, सरवारी, सोलग, मनालसू, सुजोन, फोजल, व्यास की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। पार्वती नदी व्यास की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो भुंतर(शमशी) के पास व्यास में मिलती है।

तीर्थन नदी लारजी के पास व्यास में मिलती है। सैंज नदी भी लारजी के पास व्यास नदी में मिलती है। हारला नदी भुंतर के पास व्यास में मिलती है। सरवारी नदी कुल्लू के पास व्यास नदी में मिलती है।

दरे-रोहतांग दर्रा, पिन पार्वती दर्रा, जालोरी दर्रा।

झीलें-सरवालसर झील (जालोरी दरे के ऊपर स्थित), मनतलाई झील (पार्वती नदी का उद्गम स्रोत), भृगु झील (रोहतांग दर्रे के पास), दशहर झील, दयोरी झील (सैंज घाटी), हंसा झील (बंजार)।







No comments