हिमाचल प्रदेश जिला-शिमला
1. जिले के रूप में गठन-1972 ई.
2. जिला मुख्यालय-शिमला
3. जनसंख्या घनत्व ( 2011 में)-159
4. साक्षरता दर (2011 में)-83.64%
5. कुल गाँव-2914 (आबाद गाँव-2520)
6. विकास खण्ड-10
7. शिशु लिंगानुपात ( 2011 में) 925
8. कुल क्षेत्रफल -5,131 वर्ग कि.मी. (9.22%)
9. कुल जनसंख्या (2011 में) 8,14,010 (11.86%)
10. लिंगानुपात ( 2011 में) 915
11. दशकीय (2001-2011) जनसंख्या वृद्धि दर 12.67%
12. ग्राम पंचायतें-363
13. विधानसभा क्षेत्र-8
शिमला जिला हि.प्र. के दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह 30°45' से 31°44' उत्तरी अक्षांश तथा 77°0' से 78°19' पूर्वी देशांत. के बीच स्थित है। शिमला के पूर्व में किन्नौर और उत्तराखण्ड, दक्षिण में सिरमौर, दक्षिण पूर्व में उत्तराखण्ड, उत्तर में कुल्लू और मण्डी, पश्चिम के सोलन जिला स्थित है।
पर्वत शृंखला एवं चोटियाँ- शिमला शहर में जाखू पहाड़ी, प्रोस्पेक्ट पहाड़ी, ओब्जरवेटरी पहाड़ी, समर पहाड़ी और एल्सिजिम पहाड़ी स्थित है, जिसमें जाखू सबसे ऊंची पहाड़ी है। शिमला शहर की जाखू चोटी, चायल की सियाह चोटी, चौपाल तहसील की चूड़धार, रोहणू तहसील की चांसल चोटी, सुन्नी तहसील की शाली चोटी और कुम्हारसेन तहसील की हाटू चोटी शिमला जिले की प्रसिद्ध चोटियाँ हैं।
नदियाँ शिमला जिले में सतलुज, गिरि और पब्बर प्रमुख नदियाँ है।
सतलुज नदी -सतलुज नदी भडाल से शिमला जिले में प्रवेश कर कुल्लू और मण्डी जिले के करसोग के साथ सीमा बनाती है। सतलुज नदी की शिमला जिले में सहायक नदियाँ है-नोगली, मान्छद, बैहरा, खेखर, छामदा और सावेरा।
गिरि नदी -गिरि नदी कुपर चोटी जुब्बल से निकलती है। गिरि नदी की शिमला जिले में असनि प्रमुख सहायक नदी है।
पब्बर नदी -पब्बर नदी चन्द्रनाहन झील से निकलती है। पब्बर नदी उत्तराखण्ड में त्यूनी के पास टौंस नदी में मिलती है। पब्बर नदी की शिमला जिले में प्रमुख सहायक नदियाँ है- आंध्रा, पेजोर, हाटकोटी और शिकारी।
झीलें- चन्द्रनाहन, तानुजुब्बल और गढ़कुफर।
झरने/चश्में -ज्योरी, चैडविक।
No comments