पुस्तकें, लेखक एवं साहित्य पुरस्कार
साहित्य एवं पुरस्कार-पहला पहाड़ी कविता पुरस्कार 1983 में डॉ. बिरयाम सिंह को दिया गया। पहला चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' पुरस्कार 1986 ई. में हिन्दी साहित्य के लिए श्री केशव को दिया गया। पहला वाई.एस. परमार पुरस्कार 1986 में उत्कृष्ट हिमाचली साँस्कृतिक साहित्य के लिए मियाँ गोवर्धन सिंह को दिया गया। पहला पहाड़ी गाँधी बाबा कांशीराम पुरस्कार 1989 ई. में उत्कृष्ट पहाड़ी साहित्य के लिए जयदेव किरण को दिया गया। पहला पहाड़ी शिखर सम्मान 1994 ई. में भवानी दत्त शर्मा को पहाड़ी भाषा, कला, साहित्य के लिए दिया गया। हिमाचल प्रदेश के नेशनल टीचर्स पुरस्कार पाने वाले पहले शिक्षक प्रकाश चंद थे, जिन्होंने 1958 में यह सम्मान पाया। वह राजकीय वरिष्ठ (छात्र) विद्यालय शिमला के प्रधानाचार्य थे।
No comments